महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर के प्रांगण में प्रदर्शनी का किया आयोजन

 

महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर पलवल के प्रांगण में साइंस  एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी  का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  विद्यालय के प्रधान  विनय मंगला  व  जयपाल मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। बच्चों से सभी  मॉडल की जानकारी ली ।  विद्यालय की प्रधानाचार्य  पूनम अग्रवाल ने सभी के पधारने पर स्वागत किया उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों अन्य प्रकार की जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया जाता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों को बधाई दी।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *