लोटस वैली ग्लोबल स्कूल, दुर्गापुर पलवल में स्कालरशिप टेस्ट का हुआ सफल आयोजन

 

लोटस वैली ग्लोबल स्कूल, दुर्गापुर पलवल में रविवार को स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। नए सत्र  की एलकेजी से आठवीं कक्षाओं के नए दाखिलों के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए 728 विद्यार्थी आज इस टेस्ट में परीक्षा देने अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। स्कालरशिप टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था । वहीं स्कूल के प्रांगण में अभिभावकों के लिए लोटस इंटरनेशनल स्कूल ओमेक्स सिटी, पलवल के विद्यार्थियों ने कबीरदास जी के दोहे, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक, हिंदी व अंग्रेजी कविता तथा अन्य अकादमिक प्रस्तुति कर बताया कि शैक्षणिक कुशलता प्राप्त करने के साथ-साथ कलात्मक विकास करना भी कितना आवश्यक है। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों ने इंग्लिश डिबेट की  प्रस्तुतियां दे कर बताया कि लोटस स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता पर बेजोड़ काम किया जाता रहा है, जिससे बच्चों का चहुन्मुखी विकास हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील वर्मा ने मंच के माध्यम से सभी अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय के विशेष मिशन “चाणक्य पाठशाला” से अवगत कराते हुए बताया कि वे बच्चों में आत्मविश्वास भरना चाहते हैं और भविष्य में उन्हें किसी भी चुनौती से लड़ने में समर्थ बनाना चाहते हैं । जिसके लिए वे JEE, NEET, CUET, RMS, UPSC की सिविल सर्विसेज की विभिन्न परीक्षाओं व ओलम्जैपियाड  विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बच्चों को विद्यालय में ही प्रशिक्षित करना चाहते हैं, जिससे उन्हें कभी किसी कोचिंग सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चेयरमैन नरेश सिंह ने अपने विज़न को सभी अभिभावकों के साथ सांझा किया और बताया कि विद्यालय में 15 से ज़्यादा स्पोर्ट्स अकैडमी चलाई जायेंगी जहाँ सायंकाल तक बच्चों को उनकी रुचि अनुसार खेलों में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग व ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पूरे जिले का एकमात्र स्कूल होगा जहाँ पर मॉडर्न एजुकेशन के साथ साथ सभी स्पोर्ट्स एंड कम्पेटिटिव एग्ज़ाम्स की कोचिंग व ट्रेनिंग भी मिलेगी। ऐकडेमिक डायरेक्टर अनिता सिंह ने चेयरमैन व प्रधानाचार्य के साथ 8 फरवरी को हुए स्कालरशिप टेस्ट के टॉपर्स को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने इस विद्यालय को पूरे क्षेत्र के लिए आने वाले समय का वरदान बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह संस्था क्षेत्र के लिए गौरव की प्रतीक साबित होगी। प्रधानाचार्य ने 1 मार्च को विद्यालय की ग्रैंड ओपनिंग की घोषणा की व इस परीक्षा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों का धन्यवाद किया।

Check Also

रैफ्रि जिरेटर उपभोक्ता को रकम का भुगतान करने सहित हर्जाना अदा करने के दिए आदेश

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग पलवल ने रैफ्रि जिरेटर उपभोक्ताा के रैफ्रि जिरेटर को समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *