होली सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व : खेल गौरव गौतम

होली और फाग के उपलक्ष्य में रविवार को गांव कोंडल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम  मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी को रंगो के त्यौहार होली व दुल्हेंडी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों के इस पावन पर्व होली को आपसी भाईचारा का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर लोगों का उमंग व उल्लास देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश देता है। इस त्यौहार को हम सब आपकी प्रेम और सौहार्द से मनाते हैं। रंगों का यह त्यौहार सभी को सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वे बृज की होली से वे बहुत प्रभावित हैं। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बृजवासी होली के त्यौहार को कई दिनों तक मनाते हैं। इसी कारण से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का भी पर्व है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हुए रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *