चिरावटा गांव में एन एस एस शिविर में विभिन्न गतिविधियों द्वारा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण

स्थानीय जी जी डी एस डी महाविद्यालय की एन एस एस यूनिट II द्वारा प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में चिरावटा गाँव में आयोजित 7 दिवसीय शिविर के दूसरे एवं तीसरे दिन स्वयंसेवकों के संपुर्ण विकास के लिए विभिन गतिविधियों के आयोजन किया गया।शिविर के दूसरे दिन  विषय रोड सेफ्टी के अंतर्गत एस एच ओ ट्रैफिक पुलिस पलवल  जगबीर सिंह का रोड सेफ्टी रूल्स विषय पर वक्तव्य रहा ।  इसके साथ स्वयं सेवकों द्वारा गांवसियों को जागरूक करने के लिए एस एच ओ ट्रैफिक पुलिस द्वारा रवाना की रैली का आयोजन भी हुआ । इन वक्तवय के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता, जीवन कौशल प्रशिक्षण, योगा एवं खो खो का मैच आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया । कविता पाठ प्रति योगिता में श्री गोखुलेश शास्त्री संस्कृत अध्यापक गवर्नमेंट स्कूल चिरावटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रभारी डॉ वनिता  सपरा ने बताया कि आज शिविर के तीसरे दिन को आयोजित एनएसएस गान राष्ट्रीय गान योगा की रोजाना गतिविधियों के साथ जीवन कौशल प्रशिक्षण, नशा मुक्ति विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसके साथ स्वयं सेवको ने 5 की टीम में गाँव में जाकर लोगों को डिजिटल साक्षरता एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया ।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *