मोनिका मंगला के कम्पनी सेक्ट्री की परीक्षा पास करने पर दी बधाई

 

शहर होडल के व्यापारी राजेश मंगला(कांमरिया) की पुत्री मोनिका मंगला के कम्पनी सेकेट्री(सीएस) की परीक्षा पास करने पर होडल के समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। मोनिका मंगला ने अपनी कम्पनी सेकेट्री की परीक्षा पास करने का श्रेय अपने पिता राजेश मंगला व माता ममता मंगला को देते हुए कहा कि आज उनको जो यह मुकाम हासिल हुआ है। उसमें उनके परिवार का कड़ा परिश्रम शामिल है। मोनिका मंगला की इस कामयाबी पर अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग, पूर्व प्रधान किशन गोयल, बबली परदेशी, नप पूर्व प्रधान प्रगतिनिधी राजकमुार तायल, अलॉयन्स क्लब प्रधान खिलौनी बंसल, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमेन सुनील मित्तल, अलॉयन्स क्लब पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, महैन्द्र मंगला, अनिल कंसल, दिनेश बिन्दल, सतीश गर्ग, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, व्यापार संघ प्रधान बलराम बंसल, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, मुकेश जैन ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बिटिया ने आज जो यह मुकाम हासिल किया है। उससे अन्य बच्चों को भी सबक ले कर कड़ी मेहनत कर इस प्रकार का मुकाम हासिल कर अपना, समाज व शहर का नाम रोशन करना चाहिए।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *