माँ ओमवती एजुकेशन सिटी में एक्सटेंशन लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन

 

माँ ओमवती कॉलेज में डॉ. कुलदीप नागर (विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग चौधरी रणवीर सिंह विश्विद्यालय जींद) के द्वारा एक्सटेंशन लेक्चर प्रस्तुत किया गया, जिसका विषय “हृश्वक्क 2020 और शिक्षकों की बदलती भूमिका” था। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन जे. बी. गोयल, बी0 एड0 प्रिंसिपल डॉ. नीलम चौहान, बी0 पी0 एड0 प्रिंसिपल डॉ. संगीता रानी द्वारा किया गया। डॉ. कुलदीप ने अपने व्याख्यान में नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका में आए हुए महत्वपूर्ण बदलावों तथा छात्रों के लिए इसके उपयोगिता के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता रानी बी0 पी0 एड0 प्रिंसिपल द्वारा आभार शब्दों के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेखा शर्मा स्कूल प्राचार्या, डॉ. सीमा खन्ना बी0 एड0 विभागाध्यक्ष , डॉ. आशा रानी, मि0 वीरपाल, सीमा देवी, मि0 राकेश, मि0 सुरजीत, मि0 देवेंदर, नानक तथा विरमानंद आदि समस्त स्टाफ मौजूद था।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *