नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की मैरिट द्वारा सैनिक स्कूल में चयन

 

माँ ओमवती सीनियर सेकेंडरी विद्यालय (हसनपुर) के अनंत तोमर व भूमि भारद्वाज ने नई दिल्ली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी से भारी अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करके सफलता हासिल की है। अनंत व भूमि के परिणाम के अनुसार उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए लिखित परीक्षा में योग्यता प्राप्त की है। अनंत व भूमि भारद्वाज ने विद्यालय मॉ ओमवती ग्लोबल सी.सै. स्कूल हसनपुर व गाँव (लिखी व सहनोली) का नाम रोशन किया है।संस्था के चेयरमैन जयभगवान गोयल व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा व उपप्रधानाचार्या ममता सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकगण ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाइयाँ दीं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *