
अगर कोई अपने परिवार को शिक्षित करने की ठान ले तो उसके लिए कोई बाधा मायने नहीं रखती है ,यह करके दिखा दिया है होडल उपमंड़ल के गांव लीखी निवासी नेत्रपाल की पुत्री पारूल वैष्णव ने। यूपीएससी के आज घोषित परीणााम में पारूल ने 639 वीं रैंक प्राप्त करके लीखी गांव का नाम रोशन कर दिया है। पारूल के पिता नेत्रपाल दसवीं पास है तथा उनकी पत्नी आठवीं पास है। उनके द्वारा खेताबाड़ी में अपनी दो पुत्रियों पूनम, पारूल व पुत्र को पढ़ाने के लिए खर्च की र्पूित नहीं होने पर उन्होंने टेलिविजन ठीक करने की गांव में दुकान खोल ली है तथा अपनी दोनों बच्चियों को पढ़ाने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत करना आरम्भ कर दिया। उनकी बड़ी पुत्री पूनम ने उनके सपनों को साकार करते हुए एमबीबीएस में सरकारी सीट पर अपनी पढ़ाई 5 मार्च को पूरी करकेे अपने घर पर वापसी की। 6 मार्च को उनकी दूसरी पुत्री के यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में 639 वीं रैंक प्राप्त करके परीक्षा पास करने पर उनके घर पर आज दोहरी खुशी आई है। आज यूपीएससी की परीक्षा पास करने की सूचना उनके गांव व आसपास क्षेत्र में फै लने पर नागरिकों का उनके घर पर बधाई देने के लिए तंाता लगा हुआ है। नेत्रपाल ने इस खुशी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दोनों पुत्रियों ने एमबीबीएस व यूपीएएसी को पास करके उनकी कड़ी मेहनत का फ ल उनको प्रदान कर दिया है। उनके घर में आज दोहरी खुशी आई है। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली पारूल ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज उनके माता पिता व परिजनों की कड़ी मेहनत सफ ल हो पाई है। उन्होंने कहा कि उनके बाहरवीं की परीक्षा केसीएम विद्यालय बंचारी से पास करने के बाद उनकी बड़ी बहन पूनम ने हमेशा ही उनको प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। बाहरवीं के बाद श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से पढ़ाई के दौरान उनक ी बहन के एमबीबीएस में दाखिला होने पर उन्होंने उसको भी यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दी गई पहली परीक्षा में दो अंक से रह जाने पर उनके परिजनों ने हिम्मत नहीं हारने की बात कहते हुए उसको तैयारी करने का कहा। उन्होंने दुबारा से यूपीएससी की परीक्षा दी तथा आज घोषित परीक्षा परिणाम में उनको यह सफ लता मिली है।
BB News 24 www.bbnews24.live