झोलाछाप ड़ाक्टर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

पलवल जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा छांयसा गांव में झोलाछाप ड़ाक्टरों के कारण हुई मौतों की आशंका के चलते झोलाछाप ड़ाक्टरों के खिलाफ  की जा रही कार्यवाही के तहत होडल में एक झोलाछाप ड़ाक्टर के खिलाफ  होडल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने से झोलाछाप ड़ाक्टरों में हडक़म्प मच गया है। जिला सिविल सर्जन  द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा  17 फ रबरी को पेच कॉलोनी होडल गली नम्बर चार में स्थित एन. के. विश्वास के नाम से चल रहे बंगाली क्लीनिक पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान टीम के द्वारा क्लीनिक संचालक को अपने दस्तावेज पेश करने के आदेश प्रदान किए गए थे। लेकिन इस क्लीनिक को चला रहे नितिश विश्वास के द्वारा इस क्लीनिक को चलाने के कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं करने पर 9 मार्च को टीम के द्वारा होडल पुलिस को मामला दर्ज करने की शिकायत करने पर होडल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  इस मामले में आरोपित ड़ाक्टर की गिरफ तारी नहीं हेा पाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होडल क्षेत्र में की गई इस कार्यवाही से अन्य झोलाछाप ड़ाकटरों में हडक़म्प मच गया है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *