गढ़ी पटटी के युवक की पानी में डूबने से हुई थी मौत

गढ़ी पटटी के युवक की पिछले दिनों रहस्यमी परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर से पर्दा उठाते हुए पोस्टर्माटम की रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत कुएं के पानी में डूबने का खुलासा हुआ है। उल्लेखनीय है कि गढ़ी गांव एक युवक दीपक(23 साल) की मौत 2 मार्च को कुएं में गिरने से हो गई थी। युवक के परिजनों के द्वारा युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए उसके दोस्तों पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया गया था। होडल पुलिस द्वारा परिजनों के द्वारा जिन युवकों पर संदेह व्यक्त किया गया था। उनसे कड़ी पूछताछ की गई थी। दीपक की पोस्टर्माटम रिपोर्ट में दीपक की मौत पानी में डूबने की पृष्टि होने के बाद उसकी मौत पर से पर्दा उठ गया है तथा उसकी हत्या करने की आशंका भी निर्मूल साबित हुई है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *