राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल जिले में रहा प्रथम

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल के प्रांगण में सुपर 100 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिवर्ष सुपर 100 परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र में 2 साल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करवाई जाती है। इसके माध्यम से सैकडों विद्यार्थियों ने आईआईटी और नीट की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। इस वर्ष विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा पास करके पलवल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने का कार्य मिशन बुनियाद और सुपर -100 जैसी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थी एमबीबीएस और आईआईटी जैसी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सुपर 100 की 2 अप्रैल 2026 को होने वाले द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस सम्मान समारोह में सुपर-100 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों अनु, अनुपम, राजश्री, सचिन, कृष्ण, अमन , देव, गगन, गौतम, महेश, रेशमा, नितेश को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रवक्ता रमेश चंद, विनोद चंदेल, अनिल कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार, धर्मपाल, बालमुकुंद, दीपक प्रकाश,घनश्याम,सुनील, अशोक, अनुज चौहान,रामदेव, दीपक रावत,सुनील पीटीआई, हरीश,रामकुमार, रीना देवी,वर्षा,

सीताराम, सरला, सुधीर, प्रवेश, राकेश कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Check Also

अगामी 15 मार्च को गौडोता गांव में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

अगामी 15 मार्च रविवार को गौडोता गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *