क्राइम ब्रांच होडल ने तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा

बहीन में खेतों से लौट रहे एक किसान पर अवैध हथियारों से जानलेवा हमला मामले में होडल क्राइम ब्रांच टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव बहीन के रहने वाले दिनेश मोहन एवं महेश के रूप में हुई है।होडल क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार बहीन गांव निवासी समरवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को उनका बेटा देवीराम उर्फ देवा खेतों से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, तलवार, पिस्टल और पंच जैसे अवैध हथियार थे जिनसे उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया।आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया और फरार हो गए। बहीन थाना पुलिस ने समरवती की शिकायत के आधार पर महेश उर्फ मक्लू, रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा और 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने बताया कि मामले में सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार की टीम ने 16 मार्च को वारदात में शामिल तीन उपरोक्त दिनेश, मोहन एवं महेश मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिन्हें आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Check Also

बलदेव छठ मेले में उमड़ेगा आस्था और मनोरंजन का रंग

पलवल शहर का ऐतिहासिक बलदेव छठ मेला इस बार 5 सितंबर से शुरू हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *