राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण पलवल जिले के एकमात्र कांग्रेसी विधायक ईसराईल खान फि र चर्चा में

पलवल जिले के एकमात्र कांगे्रसी विधायक ईसराईल खान राज्यसभा चुनाव में पांच विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोप के चलते चर्चा में हैं, हंालाकि उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों का पूरी तरह से खंडऩ किया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। उन पांचो में हथीन के विधायक ईसराईल खान का नाम आने से वह चर्चा में आ गए हैं। हांलाकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अभी तक इन पांच विधायकों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए गए हैं, लेकिन जिन पांच विधायकों के नाम चर्चा में हैं, उनमें एक हथीन के विधायक ईसराईल खान का नाम भी है। हरियाणा प्रतिपक्ष नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा इन पांचों विधायकों के नाम केन्द्रीय नेताओं को सौंप दिए गए हैं तथा जल्द ही पार्टी के द्वारा शीघ्र ही इन विधायकों के ऊपर पार्टी निष्कासन की गाज गिरने की आश्ंाका व्यक्त की जा रही है। हथीन के विधायक ईसराईल खान ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अटकलों का पूरी तरह से ख्ंाडऩ किया है। उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि उन्होंने कां्रगेस प्रत्यासी के पक्ष में ही मतदान किया था। वह हमेशा से ही कांग्रेसी पार्टी के वफ ादार सिपाही रहे हैं तथा हमेशा ही कांग्रेस पार्टी के वफ ादार रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरेाप लगा कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। वह इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगें तथा इस प्रकार की झूठी खबर चलाने पर वह मानहानी का दावा भी करेंगे।

Check Also

बलदेव छठ मेले में उमड़ेगा आस्था और मनोरंजन का रंग

पलवल शहर का ऐतिहासिक बलदेव छठ मेला इस बार 5 सितंबर से शुरू हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *