मोबाइल तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का 24 घंटो के अंदर किया पर्दाफाश,दो दबोचे

ट्रक चालक से मोबाइल तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश करते हुए मुंडकटी थाना पुलिस ने लूट वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना मुंडकटी प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला दौसा के कलोखां गांव के रहने वाले महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक पर बतौर चालक तैनात है। 17 मार्च की दोपहर वह अपने ट्रक में सिल्का का पाउडर भरकर ऋषिकेश ले जा रहा था। जब वह होडल के कपिल ढाबे पर खाना खाने के बाद साढ़े सात बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सराय फ्लाईओवर से पहले दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके ट्रक के आगे बाइक अड़ा कर ट्रक में सीट के नीचे पर्स में रखे 7800 रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र इन्द्राज निवासी गांव तुमसरा थाना मुण्डकटी जिला पलवल तथा सुमित पुत्र विरेन्द्र निवासी गांव सुल्तापुर थाना चांदहट जिला पलवल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर लूटा गया मोबाइल तथा नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की। अपराधिक रिकार्ड के मुताबिक आरोपी राहुल उपरोक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट चोरी आदि संगीन धाराओं के तहत 10 आपराधिक मामले भी दर्ज होने मिले हैं।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *