जिला पुलिस पलवल ने ईद-उल-फितर पर्व को लेकर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:वरुण सिंगला
BB News 24
March 20, 2026

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद-उल-फितर का त्यौंहार दिनांक 21 मार्च को मनाया जा रहा है। कभी-कभी कुछ असमाजिक तत्व झगड़े को धार्मिक व जातीय झगड़े का विषय बना देते हैं। ऐसी परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला द्वारा जिला पुलिस को ईद पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सभी पीसीआर एंव राइडर को निर्देश दिए गए है कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेगें।पुलिस अधीक्षक पलवल ने ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना किसी भेदभाव और वैर विरोध के इस पावन पर्व का आंदन लें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें और किसी भी आपत्ति में पुलिस को तुरंत सूचित करें और कहा कि कानून एंव शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगडने नहीं दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पलवल पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे। पलवल पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। कानून की अवेहलना करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Post Views: 63