माँ ओमवती एजुकेशन सिटी मे खेल दिवस का आयोजन

 

माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के प्रागण में शनिवार को 16वें खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. जय भगवान गोयल ने की । मुख्य अतिथि के रूप में हरीश कुमार सब इंस्पेक्टर थाना हसनपुर उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष डॉ. जय भगवान गोयल व मुख्य अतिथि हरीश कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की । डॉ गोयल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं,स्वस्थ्य रहने की लिए हमें खेलों में भाग लेना चाहिए ।सरकार के द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक जिले में स्टेडियम व खेल नर्सरी स्थापित की हुई है,हमे उनका लाभ लेना चाहिए ।इस अवसर पर डिग्री कालेज प्रिन्सिपल डॉ ए.के.सिंह,स्कूल, प्रिन्सिपल डॉ रेखा शर्मा,डॉ नीलम चौहान, डॉ संगीता, डॉ हेमन्त शर्मा,डॉ सीमा खन्ना,डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ आशा रानी, डॉ हरीश रावत, डॉ सुरेश बेंसला,सुभाष चंद,देवेन्दर कुमार,ममता सिंह,योगेश शर्मा, राकेश डी.पी.,देवेन्दर डीपी , दिनेश आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । मंच संचालन,डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव व शिव राज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। खेलों में विजेता खिलाडय़िों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *