बार कौंसिल का आज होडल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समपन्न हुआ। चुनाव में 90 प्रतिशत 201 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बार कौंसिल के 18 मार्च को हुए चुनावों में होडल में भी चुनाव हुए थे । उस चुनाव में होडल के मतदान केंद्र पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। चुनाव स्थगित होने के बाद शनिवार को 21 मार्च को नए सिरे से दुबारा मतदान कराया गया था । मतदान आरम्भ हेाते ही सुबह से ही मतदान करने के लिए वकील मतदान केंद्र पर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में भाग लिया। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए एसडीम पलवल ज्योति की देखरेख में दो तहसीलदारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस बल के द्वारा मतदान केंद्र से काफी पहले ही वेरीगेट लगा करके मतदान केंद्र तक केवल मतदान करने वाले वकीलों को ही आने की अनुमति प्रदान की गई थी। लघु सचिवालय होडल स्थित वकील परिसर में चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों व उनके सैकड़ो समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था तथा अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में वकील वोटरों से मतदान करने की अपील करते हुए दिखाई दिए। मतदान के आरम्भ होने पर मतदान के प्रति रूचि कम दिखाई दी थी। लेकिन मतदान का अंतिम समय नजदीक आते- आते वकीलों ने मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा शाम को पांच बजे मतदान के समापन के समय तक 213 वकील मतदाताओं में से 90 प्रतिशत 201 वकील मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान श्ंाातिपूर्वज्क समपन्न होने पर उम्मीदवारों व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
BB News 24 www.bbnews24.live