पलवल में ईद की नमाज की अदा

पलवल में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाई गई।पलवल में स्थित मस्जिद में  ईद की नमाज़ अदा की गई। ईद की नमाज़ मौलाना शहाबुद्दीन ने बढ़ाई और अध्यक्षता हाजी यूनुस अहमद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा मुस्लिम वेलफ़ेयर सोसायटी ने की व मंच संचालन हाजी हनीफ़ अहमद एडवोकेट ने किया। इस मौक़े पर मुख्य रूप से हाजी मुमताज़ सैफी  , यासीर यूनुस अहमद , आमिर ख़ान, जुबेर, वज़ीफ़ बिलाल ,इरशाद, अंजुम आफ़ताब, रहीस ,दानिश, जुनेद, अल्ताफ़ अहमद ,आदिल अहमद आदि मौजूद थे ।ईद के मौक़े पर मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ की वह सभी से अपील की कि मिल जुलकर इस ईद के पर्व को मनाएँ। इस अवसर पर यूनुस अहमद ने बताया की सभी धर्म के लोगों ने मिलकर ईद का त्योहार मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर के ईद की मुबारकबाद दी।

Check Also

नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद- कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *