पलवल में शराब के ठेकों के पास स्थित खाने पीने की दुकानों के शाम ढ़लते ही अहाते में तब्दील हो जाने के कारण यहंा पर से निकलने वाले नागरिकों खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पलवल के किठवाड़ी चौक, रसुलपुर चौक, बस अडडे, सोहना रोड़ सहित अन्य स्थानों पर खुले शराब के ठेकों के समीप स्थित नमकीन व खाने पीने की दुकानें शाम ढ़लते ही अहाते के रूप तब्दील हो जाती हैं। इन दुकानों पर दुकानदारों के द्वारा खुलेआम शराब पिलाई जाती है तथा खाने पीने के सामानों के मनमाने पैसे इन शराबियों से वसूल किए जाते हैं। खुलेआम शराब पिलाने वाले इन दुकानदारों को किसी का भी खौफ नहीं है। इन दुकानदारों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी भय नहीं है। इनका कहना है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है तथा उनकी स्थानीय पुलिस के साथ मिलिभगत होने के कारण ही वह इस प्रकार से खुलेआम शराब पिलाने का कार्य कर रहे हैं। इन दुकानदारों के द्वारा प्रतिदिन शाम ढ़लते ही खुलेआम शराब पिलाने से भी ऐसा लगता है कि स्थानीय पुलिस थानों में इनकी मिलिभगत होने के कारण ही इनको शराब पिलाने से रोकने की कर्यवाही को अंजाम नहंीं दिया जाता है। इन शराबियों के कारण शराब पी कर दुकानों के आसपास जम कर हंगामा किया जाता है। जिस कारण से यहां पर से निकलने वाले नागरिकों खासकर महिलाओं को शराब पी कर हंगााम करने वाले इन शराबियों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने इन अवैध रूप से चल रहे शराब के आहोतों को बंद कराने की मांग की है।
BB News 24 www.bbnews24.live