
राज्यसभा चुनाव के बाद पलवल जिले के एकमात्र कांग्रेसी विधायक को नोटिस मिलने के बाद अचानक ही उनके पार्टी के प्रति बागी तेवर होने तथा भाजपा पार्टी की ओर बड़ती जा रही नजदीकियों ने अनेकों भाजपा नेताओं की रातों की नींद उड़ा कर रख दी है। उल्लेख्रनीय है कि राज्यसभा के चुनाव में हथीन के कंागे्रसी विधायक मोहम्मद इसराइल के द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोप बाद कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनको कारण बताओ नोटिस भेजा गया है । हांलाकि चुनाव के बाद मोहम्मद इसराईल ने क्र ास वोटिंग से पूरी तरह इंकार किया था। लेकिन उनको कां्रगेस पार्टी का नोटिस मिलने के बाद उनके पुत्र द्वारा भी इसकी कड़ी निंदा करने के बाद अब इसराइल भी पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खुल कर सामने आ गए हैं। उनके द्वारा अपनी अंतरात्मा की आबाज के अनुसार ही वोट देने की बात कही जा रही है। इसके अलावा उनके खास समर्थकों के द्वारा जल्द ही कार्यकर्ताओं की बैठक बुला कर अगामी निर्णय लेने की बात कही जा रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों के विकास कार्यों को ले कर शीर्घ ही मोहम्मद इसराइल भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। शीघ्र ही एक विशाल कार्यकर्ता मिटिंग के स्थान व तारीख का वह ऐलान करके अपनी अगली रणनीति का खुला करेंगे। उनके भाजपा पार्टी में शामिल होने की संभावना के बाद पलवल जिले में एक अलग ही समीकरण उभर कर सामने आ सकते हैं। हथीन क्षेत्र जो कि पलवल जिले का एक अहम विधानसभा क्षेत्र माना जाता है तथा उनके भाजपा में शामिल होने पर हथीन विधानसभा क्षेत्र से उनकी भाजपा की टिकट भी पक्की मानी जा रही है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलेां के चलते हथीन विधानसभा क्षेत्र से अन्य भाजपा के टिकट के दावेदार नेताओं की रातों की नींद उड़ गई है। कई भाजपा नेताओं के द्वारा कंाग्रेस पार्टी की टिकट को लेने के लिए कंाग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के दरवाजों पर दस्तक देनी आम्भ कर दी गई है। इन नेताओं का मानना है कि हथीन में मुस्लिम मतदाता अधिक होने के करण कांगे्रस पार्टी की टिकट पर आसानी से जीत हासिल की जा सकती है। देखना है कि आने वाले दिनेां में गर्मी का पारा बडऩे के साथ ही हथीन की राजनीति की गर्मी का पारा भी कितना बड़ता है तथा मोहम्मद इसराइल के अगले राजनितिक कदम के बाद ही हथीन की राजनीति भी अगला क्या मोड़ ले पाती है।
BB News 24 www.bbnews24.live