मोबाइल शॉप दुकान से लाखों की चोरी वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी धरा

पलवल  शहर स्थित एक मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल तथा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी वारदात का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच पलवल ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  आरोपी की पहचान गांव मंदपुरी, पलवल निवासी फारुख के रूप में हुई है।क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार मामले में आदर्श कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, जो 999 टेलीकॉम नामक दुकान पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च को जब वे सुबह करीब 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और कीमती उपकरण गायब थे। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने दुकान से 09 स्मार्टफोन, 01 लैपटॉप, 01 एप्पल वॉच और मोबाइल के अन्य एक्सेसरीज और सामान चोरी किया गया। शिकायत मिलते ही थाना शहर पलवल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच पलवल के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की जांच इकाई ने दिनांक 30 मार्च 2026 को साइबर तकनीकी तथा इंटेलिजेंस की मदद से वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी फारूक उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *