वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई है। जिनमें प्रत्येक गांव और शहर में युवा प्रतिभा को तराशने के लिए खेल नर्सरियों की स्थापना की गई है। इसी क्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल को खेल नर्सरी की सौगात मिली है ।सरकार द्वारा इस विद्यालय में योगासन एवं एथलेटिक्स के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए खेल नर्सरी का शुभारंभ किया गया है। इस नर्सरी में प्रात: एवं शाम को 8 से 14 आयु वर्ग एवं 15 से 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए योगासन एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण आरंभ किया जाएगा । इस के ऑडिशन एवं पंजीकरण के लिए शनिवार शाम 5:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। किसी भी विद्यालय का छात्र एवं छात्रा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं ।योगासन प्रशिक्षण के लिए श्री ललित आर्य को नियुक्त किया गया है एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए इंदु को नियुक्त किया गया है। इस खेल नर्सरी में प्रशिक्षण के साथ-साथ 8 से 14 आयु वर्ग के बालक को प्रति माह1500 रूपए एवं 15 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिमाह 2000 रूपए इंटेंसिव भी दिया जाएगा । विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश कुमार बघेल ने विद्यालय में खेल नर्सरी स्थापित होने पर खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग हरियाणा का आभार व्यक्त किया है । इसी के साथ आम जनमानस से अपील भी की है कि शनिवार शाम 5 बजे अपने होनहार बच्चों को लेकर विद्यालय प्रांगण में होने वाले ऑडिशन में आना सुनिश्चित करें । दोनों ही खेलों में 25-25 बच्चों का चयन किया जाएगा तथा पांच पांच बच्चे वेटिंग में रहेंगे।
BB News 24 www.bbnews24.live