एसपी वरुण सिंगला के विदाई समारोह,एसपी नितीश अग्रवाल, जिला उपायुक्त डाक्टर हरीश वशिष्ठ का किया अभिनन्दन

 

 

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में ओमेक्स सिटी फेस-1 पलवल स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में पलवल की सामाजिक संसथाओं के पदाधिकारियों ने पलवल जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के पलवल से तबादला होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह, नये पुलिस अधिक्षक नितीश अग्रवाल का जिला पुलिस का कार्यभार ग्रहण करने पर उनके अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री शैलेन्द्र सिंगला व यशपाल मंगला ने संयुक्त रूप से किया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल मंगला ने पलवल की समाजिक संस्थाओं की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर की लगभग 40 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नए एवं पुराने एसपी व जिला उपायुक्त का अभिनन्दन किया। समाजिक संस्थाओं सीनियर सिटीजन क्लब, भारत विकास परिषद,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पलवल , हरियाणा प्रदेश महासम्मलेन , ओमेक्स वेलफेयर सोसायटी, श्री वैश्य अग्रवाल विवाह समिति, विश्व हिन्दू परिषद, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, पतंजलि योग परिवार, आर्य समाज पलवल शहर, मानव सेवा समिति पलवल,रेडीमेड एसोसिएसन, गीता भवन ट्रस्ट,अखिल भारतीय साहित्य परिवार शामिल रहीं। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी बलराम बंसल, अनिल कुमार गुप्ता, सीपी गोयल, के एल गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, महावीर गोयल, महेन्दर सिंगला, भूषण गोयल, डॉ अशोक सिंगला, शिव सिहोल, पूनम बंसल, हरिरतन डबास,यासीर यूनूस अहमद, गुलशन गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, मास्टर घनश्याम, राजेंदर मित्तल, गोविन्द तायल,जितेन्द्र गर्ग(अन्नू),डॉक्टर सुभाष गोयल, योगेश गर्ग, संगीता गर्ग, कमलेश रानी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर एसपी नितिश अग्रवाल ने सभी सामाजिक संस्थाओं को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुामर वशिष्ठ ने जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के आसपसी सहयोग से सामाजिक कार्यों को करने का आह्वान किया। एसपी वरूण सिंगला ने कहा कि पलवल जिले में मिले प्यार को वह कभी नहीं भुला सकते ह तथा यहंा पर एसपी पद पर रहते हुए उनको नए अनुभव प्राप्त हुए हैं।

Check Also

अनाज मंड़ी होडल में सरकारी एजेंसी ने की 33091 क्ंिवटल गेंहू की खरीद

अनाज मंडी होडल में वीरवार को सरकारी एजेंसी हैफ े ड़ द्वारा 33091 क्ंिवटल गेंहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *