करमन गांव की लडक़ी ने क्रेन्द्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड में ऑफि स सुपरिटेडेंट इंकम टैक्स के पद पर हुआ चयन

 

अगर इंसान किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान ले तो उसको कोई नहीं रोक सकता है यह करके दिखा दिया है होडल उपमंड़ल के करमन गांव निवासी जोगेन्द्र की लडक़ी ज्योति सौरोत ने। ज्योति सौरोत ने 2023 में डीआरआई पद को पास करके वह बसंतकुज में डीआरआई में कार्यरत है। उसके बाद अब घोषित परीक्षा परीणाम में एसएससी सीजीएल 2025 के माध्यम से केन्द्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (सीबीडीटी) में ऑफि स सुपरिटेंडेंट पद की परीक्षा पास करके उनका चयन हुआ है। दो दिन पहले ही घोषित परीक्षा परिणाम आने पर उनके करमन गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके ताऊजी जो कि करमन गांव के पूर्व सरपंच हुकम सिंह व पिता जोगेन्द्र सौरोत व माता सुनीता सौरोत के आदर्श कॉलोनी होडल निवास पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है। उनके पिता जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री ज्याति सौरोत ने बाहरवीं तक की पढ़ाई होडल के श्री त्यॉगी मॉडर्न विधालय में की थी व उसके बाद डीयू से उसने पढ़ाई करके इसने पलवल जिले का नाम रेाशन किया है। उनकी इस सफ लता पर चेयरमेन उदयसिंह सौरोत, अलॉयन्स क्लब प्रधान पवन गोयल, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान सुनील मित्तल, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, पूर्व प्रधान डॉक्टर राजेश जैन, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, सचिव बलराम बंसल, अनिल सिंगला, परशुराम सेवा समिति प्रधान विजेन्द्र वशिष्ठ,लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रधान रूपा ठुकराल ने ज्योति की शानदार सफ लता पर उनके परिजनों को बधाई दी है।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *