अग्रवाल वैश्य समाज की रीना अग्रवाल जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

 

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के पलवल महिला जिला प्रधान पद पर रीना अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। रीना अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक बुवानीवाला,  महिला प्रदेश अध्यक्ष  सुशीला सराफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि  पलवल में महिला अग्रवाल वैश्य समाज  जिला अध्यक्ष के रूप में उनको जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतर करके अग्रवाल वैश्य समाज की सभी महिलाओं को एकत्रित करके समाज हित में कार्य करेंगी ।उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश समाज हरियाणा के द्वारा ही समाज के हित में अनेकों कार्य किया जा रहे हैं तथा पलवल जिले के सभी महिला मंडल अध्यक्षों का भी वह चयन करके समिति का गठन करेंगी।  रीना अग्रवाल द्वारा पलवल में सामाजिक कार्यों में बढ़कर के भाग लिया जाता है पिछले दिनों वृंदावन में अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में उन्होंने पलवल से भारी संख्या में महिलाओं को ले जाकर के संगठन के साथ जोड़ने का कार्य किया था ।उनके इसी परिश्रम के कारण ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला द्वारा उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *