अंबेडकर जयंती पर शिवम पब्लिक स्कूल पलवल में आंखों की जांच शिविर आयोजित

 

शिवम पब्लिक स्कूल मोहन नगर पलवल में अंबेडकर जयंती मनाई गई । विद्यालय में इस अवसर पर प्रेम आई केयर के द्वारा फ्री आई चेक अप का आयोजन किया गया । अंबेडकर जयंती के मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल आरती पटेल ने अंबेडकर  के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूजा, लतेश, सोनम ,नीतू ,प्रियंका, आशिका  ने अपने वक्तव्य रख कर उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रत्येक साल इसका आयोजन किया जाता है। स्कूल के अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया की डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान को बनाने में विशेष भूमिका अदा की थी इसीलिए उनको संविधान निर्माता के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें जो राष्ट्र के बड़े नेता हैं उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए और उनके जन्मदिन पर आई कैंप, ब्लड कैंप या  पौधारोपण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए। अंबेडकर जयंती के मौके पर आई कैंप में 139 बुजुर्गों का आंखों का जांच किया गया और उनको फ्री में दवाई उपलब्ध कराई गई। इस अफसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तलचित्र पर माल्यार्पण करके उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मिठाई का वितरण किया गया।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *