माँ ओमवती ग्लोबल सी. सै० स्कूल हसनपुर का परिणाम रहा उत्कृष्ट

माँ ओमवती ग्लोबल सी० से० स्कूल हसनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा  में उत्कृष्ट  प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष भी तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। विद्यालय के मेधावी छात्र यश गौड़ ने 96% अंक व गणित में 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया धर्मांशु 94.2% अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहि हर्षित 92.2 प्रतिशत अंको तथा आई० टी०  में 99 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही नेहा ने 100 में से 98 अंक हिन्दी में प्राप्त कर स्कूल तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष डॉ० जय भगवान गोयल व संस्था की प्रधानाचार्या डा० रेखा शर्मा ने सभी विद्याथीयो तथा अभिभावको को बधाई दी तथा सम्मानित किया। विद्यार्थियों तथा अभिभावको ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों को दिया। इस अवसर पर ममता सिह उप प्रधानाचार्या, तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *