पलवल में किसानों का समय पर किया जा रहा भुगतान: मुकेश सिंगला

अनाज मंड़ी पलवल में सरकारी एजेंसी द्वारा गेंहू की खरीद कर के समय पर किसानों की फ सल का भुगतान किया जा रहा है उक्त जानकारी मार्केट कमेटी पलवल उप चेयरमेन मुकेश सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि पलवल अनाज मंड़ी में हरियाणा की सरकारी एजेंसी वेयर हाउस द्वारा कुल 3 लाख 97 हजार 384 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। जिसमें से एक लाख सतासी हजार27 क्ंिवटल गंहू का उठान हो चुका है तथा किसानों के  खाते में 48 करोड़ 34 लाख 64 हजार 795 रूपए की पेमेंट ड़ाल दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पलवल की अनाज मंड़ी में किसानों, आढ़तियों को किसी भी प्राकर की परेशानी का सामना नहंी करना पड़ रहा है तथा शीघ्र ही बकाया गेंहू का उठान होने के बाद किसानों के खाते में उनका भुगतान कर दिया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *