लोटस वैली ग्लोबल स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे पर किया गया वृक्षारोपण

लोटस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स  दुर्गापुर स्थित लोटस वैली ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों ने स्कूल चेयरमैन, प्रधानाचार्य, मैनेजर  व अध्यापकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। पृथ्वी के संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण पर सुबह की प्रार्थना सभा में भाषण व कवितायें प्रस्तुत की गईं। पृथ्वी के सतत विकास के लिए हम सभी मनुष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश भी दिया गया। पृथ्वी से मिले बहुमूल्य संसाधनों के सदुपयोग पर छोटे छोटे बच्चों ने विचार प्रस्तुत किए। चेयरमैन नरेश सिंह व डायरेक्टर अनिता सिंह ने सभी बच्चों को पृथ्वी के बचाव के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि हम अपने दैनिक जीवन में बिजली, पानी व अन्य प्राकृतिक संसाधनों का बचाव करके पृथ्वी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। प्रधानाचार्य सुशील वर्मा ने कहा कि धरती हमारे पूर्वजों की जागीर नहीं है बल्कि हमारी अगली पीढ़ियों की धरोहर है। प्रदूषण कम करने, अधिक पेड़ लगाने व जागरूकता फैलाने से ही शताब्दियों तक हम अपनी धरती माँ की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *