विश्व पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन

 

बावरी मोड पर स्थित स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल में आज  विश्व पृथ्वी दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया ।  कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई ।  कक्षा आठवीं की छात्रा दृष्टिसोरौत ने विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व बताया । कक्षा दूसरी और कक्षा सातवीं की विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका द्वारा यह समझाया कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी का सर्वोपरि कर्तव्य है ।पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में अनेक क्रियाकलापों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । कक्षा आठवीं व नवी के विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन कला  के माध्यम से पेड़ों की कटाई रोकने और जल संरक्षण का सुंदर संदेश दिया । सीबीएसई द्वारा निर्देशित शपथ में विद्यार्थियों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वह पर्यावरण का संरक्षण करेंगे |विद्यालय के अध्यक्ष श्री श्रीराम अग्रवाल व प्रधानाचार्या  डॉक्टर संगीता गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है ।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *