पलवल से मथुरा तक चलेंगी दो नई शटल ट्रेनें

होडल के दैनिक रेल यात्रियों के द्वारा पिछले कई सालों से बंद पड़ी रेलगाडिय़ों को चलाने की मांग पूरी करते हुए व रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने पलवल से होडल होते हुए कोसीकलां और मथुरा तक दो शटल ट्रेनों के विस्तार की योजना को लागू करने की तैयारी कर ली है। उत्तर रेलवे की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने के साथ ही 5 मई 2026 से इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होडल-कोसीकलां-मथुरा रेलखंड पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में इन यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी नहीं मिलने के कारण कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। नई शटल सेवाओं के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और ब्रज क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनका सफर अधिक सुगम हो जाएगा।योजना के तहत ट्रेन संख्या 64016 और 64082 को आगे बढ़ाकर कोसीकलां और मथुरा तक चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। फिलहाल ये ट्रेनें शकूरबस्ती से पलवल और नई दिल्ली से पलवल के बीच संचालित होती हैं। विस्तार के बाद ये ट्रेनें मथुरा तक जाएंगी, जिससे पलवल, होडल ,कोसीकलां, छाता और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।मौजूदा समय में शकूरबस्ती-पलवल शटल दोपहर करीब ढाई बजे शकूरबस्ती से चलकर शाम 4 बजकर 45 मिनट पर पलवल पहुंचती है और रात 10 बजकर 20 मिनट पर पलवल से वापसी करती है। वहीं, नई दिल्ली-पलवल शटल शाम 6 बजे नई दिल्ली से चलकर 7 बजकर 40 मिनट पर पलवल पहुंचती है और रात 9 बजकर 5 मिनट पर गाजियाबाद के लिए रवाना होती है। प्रस्ताव के अनुसार इन सेवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान अनेकों ईएमयू शटल को रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था। जिस कारण से होडल, बंचारी, शोलाका व पलवल के दैनिक यात्रियों को मथुरा तथा दिल्ली आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इनको आरंभ करने के लिए होडल के अनेकों सामाजिक संगठनों तथा दैनिक रेलयात्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा रेलवे प्रशासन से अनेकों बार मांग की गई थी अब इनके आरंभ होने से दैनिक यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। दैनिक रेल यात्रियों ने पलवल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडय़िों के ठहराव की भी मांग की हैयात्रियों की काफी समय से मांग थी कि शटल ट्रेनों को मथुरा तक बढ़ाया जाए, जिसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। इसके साथ ही इस कदम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।– अरुण कुमार सिंह, रेलवे स्टेशन अधिकारी, पलवल

Check Also

र्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही विभाग की सफलता का आधार : डीआईपीआरओ

पलवल स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सोमवार को नई पहल के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *