जानलेवा हमला मामले में क्राइम ब्रांच होडल ने दूसरे मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, IPS के निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सी.आई.ए. स्टाफ होडल ने थाना उटावड क्षेत्र के गांव घुड़ावली में घटित जानलेवा हमले के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सी.आई.ए. स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार नजमूदीन निवासी गांव घुड़ावली ने थाना उटावड में शिकायत दी कि दिनांक 12.06.2025 को 7 नामजद आरोपीगण उसके घर के पास जुआ खेल रहे थे व अभद्र गाली-गलौच कर रहे थे।शिकायतकर्ता द्वारा मना करने पर सभी आरोपी 10-15 मिनट बाद लाठी, डंडा, फरसा व लोहे की रॉड लेकर शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला किया। आरोपियों द्वारा किए गए हमला में शिकायतकर्ता का  भतीजा सरहान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त शिकायत पर थाना उटावड में नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान डॉक्टर बोर्ड से ली गई राय के आधार पर जानलेवा की पुष्टि होने पर अभियोग में धारा 109 BNS इजाद की गई।प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने बताया कि मामले में उनकी टीम ने पहले दिनांक 26 अप्रैल को मुख्य आरोपी खालिद तथा उसके उपरांत दिनांक 1 मई को दूसरे मुख्य आरोपी मुबारक अली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग द्वारा सोमवार को स्वस्थ वृद्धावस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *