चमेली वन मंदिर परिक्रमा मार्ग बना राजनीति का अखाड़ा

चमेलीवन धाम मंदिर भुलवाना परिक्रमा मार्ग निर्माण राजनीति का अखाड़ा बनकर के रह गया है। इस परिक्रमा मार्ग को बनाने का कार्य पिछले लगभग डेढ़ माह से बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग को आरंभ करने के लिए भुलवाना गांव के सरपंच राजू फौजी के द्वारा लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। लेकिन यह मार्ग अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में पढने वाला यह चमेलीवन धाम मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे। लेकिन इस परिक्रमा मार्ग के अधूरा पड़े होने के कारण यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हजारों की संख्या में नर नारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं तथा इस परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा करते हैं। लेकिन परिक्रमा मार्ग के टूटे होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर के भुलवाना गांव के सरपंच राजू फौजी का कहना है कि उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत होने पर उन्होंने आगामी 15 दिनों में इस मार्ग को बनाने का फायदा किया है, वही ठेकेदार ने भी शीघ्र ही इस परिक्रमा मार्ग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी मंदिर के पुजारी के द्वारा आमरण अनशन करने का कोई औचित्य दिखाई नहीं देता है। वही मंदिर के पुजारी के द्वारा इस परिक्रमा मार्ग को पूरा करने को लेकर के आमरण अनशन आरंभ कर दिया गया है। जिसको आज शाम को तुड़वा दिया गया है। इस परिक्रमा मार्ग को लेकर के सरपंच व पुजारी के बीच आपसी टकराव की स्थिति बन गई है ।जिसको लेकर के भुलवाना गांव के नागरिकों में भी गहरा रोष व्याप्त हो रहा है। गांववासियों के द्वारा जल्द ही इस मामले को लेकर के एक पंचायत आयोजित करने का निर्णय भी लिया जा सकता है, ताकि आगे मंदिर को लेकर के सरपंच व पुजारी के बीच कोई टकराव पैदा नहीं हो सके तथा इस मंदिर के लिए एक कमेटी का गठन करके उसकी देखरेख में इस मंदिर के निर्माण कार्यों को कराया जा सके।

Check Also

बलदेव छठ मेले में उमड़ेगा आस्था और मनोरंजन का रंग

पलवल शहर का ऐतिहासिक बलदेव छठ मेला इस बार 5 सितंबर से शुरू हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *