ममता बनर्जी के अहंकार का हुआ अंत, पश्चिम बंगाल के लोगों को मिली राहत : गौरव गौतम

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की राजनीति पर मुहर है।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में मिली ऐतिहासिक सफलता यह दर्शाती है कि जनता अब जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है। गौरव गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम है तथा आने वाले समय में भाजपा सरकारें इन राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह परिणाम ममता बनर्जी के अहंकार का अंत है और जनता को राहत मिली है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी और अब लोगों ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। गौरव गौतम ने कहा कि तुष्टिकरण और भय की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के दम पर यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकारें इन राज्यों में पारदर्शिता, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए काम करेंगी। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले लोकतंत्र पर हमला थे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे सभी गुनहगारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके और भविष्य में कोई भी राजनीतिक हिंसा करने की हिम्मत न कर सके।
गौरव गौतम ने कहा कि नई सरकारें न्याय, सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देंगी और हर कार्यकर्ता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Check Also

पलवल से मथुरा तक चलेंगी दो नई शटल ट्रेनें

होडल के दैनिक रेल यात्रियों के द्वारा पिछले कई सालों से बंद पड़ी रेलगाडिय़ों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *