बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

 

बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का इस वर्ष कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन किया।विद्यालय की छात्रा राधिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खनक ने 96 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा भूदेव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।विद्यालय के लिए गर्व की बात यह रही कि 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया, जबकि 41 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  सतीश कौशिक एवं प्रेसिडेंट  जितेश कौशिक ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Check Also

नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद- कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *