सी.बी. एस.ई .बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में विद्या आनंद पब्लिक स्कूल, करमन की छात्रा क्षमा ने पलवल जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की होनहार छात्रा क्षमा ने कुल 97.4%अंक हासिल कर होडल, कोसी एवं पलवल जिले में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का शर्मा ने बताया कि इस वर्ष उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम 100% रहा है ।उन्होंने बताया कि कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों ही संकायों में परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों के मुकाबले बेहद शानदार एवं ऐतिहासिक रहा। विद्यालय के बहुत सारे छात्र/ छात्राओं ने 90% और उससे अधिक अंक व कुल 26 छात्र/ छात्राओं ने मैरिट हासिल की है । स्कूल के डायरेक्टर डी. सी. चौधरी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह अद्भुत सफलता हमारी छात्रा की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम हैं । टॉपर के माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद भावुक और गौरवान्वित नजर आए।विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य गुलशन सौरोत ने इस शानदार परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्र/छात्राओं के अटूट समर्पण का परिणाम है। साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
सी.बी. एस. ई. बोर्ड परीक्षा में विद्या आनंद पब्लिक स्कूल, करमन रहा पलवल जिले में प्रथम

BB News 24 www.bbnews24.live