अनुसूचित जातियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं अत्याचार रोकथाम पर प्रशासन गंभीर :एसडीएम बलीना

 

एसडीएम बलीना की अध्यक्षता में उप-मंडल स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन होडल लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक का आयोजन अनुसूचित जातियों के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा किया गया।बैठक में एसडीएम बलीना को कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों पर गैर-अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा किए गए अत्याचारों से होने वाले नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधों की गंभीरता को देखते हुए 85 हजार रुपए से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह सहायता निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाती है।बैठक में चेयरपर्सन एवं एसडीएम बलीना ने समिति के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि यदि उनके संज्ञान में अत्याचार से संबंधित कोई मामला आता है तो उसे तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाए, ताकि पीडि़तों को समय पर सहायता एवं लाभ उपलब्ध करवाया जा सके।तहसील कल्याण अधिकारी होडल दिनेश तोमर द्वारा अत्याचार निवारण योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा लाभार्थियों से संबंधित आवश्यक जानकारी बैठक के समक्ष प्रस्तुत की गई।बैठक में तहसीलदार होडल अनिल कुमार बीडीपीओ अमित कुमार, समिति के गैर-सरकारी सदस्य राजवीर सिंह, अल्पना सहित संबंधित अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *