पलवल जिले के बहुचर्चित अच्छेजा गांव के ग्रामीणों को शुक्रवार को हटाए जाने वाले अवैध कब्जे की कार्रवाई को अमल में नहीं ले जाने के कारण भारी निराशा हाथ लगी है ।प्रशासन के द्वारा अच्छेजा गांव में हटाए जाने वाले अवैध कब्जे के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को गुरुग्राम में काम लगने के कारण अवैध कब्जे हटाओ अभियान को स्थगित कर दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि अच्छेजा गांव में दो करम के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा पिछले लगभग 1 साल से जिला प्रशासन के पास गुहार लगाई जा रही है। गांव के पीडब्ल्यूडी मेन मार्ग से लेकर के शमशान घाट तक के दो करम के इस रास्ते को बनाने के लिए इस रास्ते के बीच में किए गए अवैध कब्जों के कारण यह बन नहीं पाया है। ग्राम पंचायत के द्वारा इस रास्ते पर बारात घर, आंगनबाड़ी केंद्र ,गुर्जर चौपाल का निर्माण होना प्रस्तावित है। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा इस मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सात बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। लेकिन प्रत्येक बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तबीयत खराब हो जाने के कारण इस मार्ग पर स्थित अवैध कब्जे नहीं हट पाए हैं और यह मार्ग बन नहीं पाया है।यह मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब पलवल में पिछले दिनों 8 मई को दिशा की आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष ग्रामीणों के द्वारा इस मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम समर्थित भाजपा जिला प्रधान विपिन बैसला को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके द्वारा इस कार्रवाई को रुकवाने का उनके समक्ष आरोप लगाया था। भाजपा जिला प्रधान द्वारा इस बात से इनकार करते हुए तुरंत इस अवैध कब्जे को हटाने की बात कही गई थी। इसके बाद जिला उपयुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ के द्वारा मंगलवार को अवैध कब्जे को हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके अवैध कब्जे को हटा कर मेन मार्ग को बनाने के आदेश प्रदान किए गए थे । मंगलवार को कोर्ट में तारीख होने के कारण 15 मई को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के बाद अचानक ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के द्वारा गुरुग्राम में आवश्यक कार्य होने का बहाना लगा देने के कारण इस अवैध कब्ज को हटाने की कार्रवाई नहीं हो पाई है। अच्छेजा गांव में इस मार्ग पर किए गए अवैध को नहीं हटाने के करण श्मशान घाट तक के रास्ते को नहीं बन पाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा जिला प्रधान की हठधर्मिता के कारण ही गांव का यह मार्ग नहीं बन पा रहा है। गांव के सरपंच पवन कुमार का कहना है कि इस रास्ते को बनाने के लिए 27 अक्टूबर 2025 से ग्राम पंचायत के द्वारा जिला प्रशासन के सम्मुख गुहार लगाई गई है तथा अनेकों बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति तथा भारी पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद भी ऐन वक्त पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे के कारण ही गांव में बारात घर, आंगनबाड़ी केंद्र व गुर्जर चौपाल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिस कारण से ग्राम वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के समकक्ष अधिकारियों के द्वारा गांव में अवैध कब्जे को हटाने का वायदा करने के बाद भी इनको नहीं हटाया गया है ।जिस कारण से ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा इस मामले को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है और अगर प्रशासन के द्वारा जल्द ही अवैध कब्जा को हटाकर इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतया प्रशासन की होगी ।
BB News 24 www.bbnews24.live