पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जारी ऑपरेशन “लगाम”- ना रील में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी के तहत इंटरनेट मीडिया पर रील बनाकर बदमाशी दिखाने और समाज में डर का माहौल पैदा करने वाले युवकों के विरुद्ध पलवल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। सदर थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर हाथ में तलवार लेकर धमकी भरे अंदाज में रील पोस्ट करने वाले एक युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि 17 मई की रात को सदर थाने के उप-निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ अपराध जांच व गश्त के सिलसिले में अंटोहा मोड़ पलवल पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव टीकरी ब्राह्मण का रहने वाला एक युवक इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है।
सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक सुनील कुमार ने तुरंत अपने मोबाइल फोन पर उक्त रील की जांच की। जांच में पाया गया कि टीकरी ब्राह्मण का रहने वाला राहुल ने समाज में अपना प्रभाव जमाने, लोगों को डराने और दहशत का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से तलवार का जोशीले अंदाज में प्रदर्शन किया था। सदर थाने में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की धरपकड़ जारी है जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन लगाम के तहत पलवल पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे सक्रिय है। इंस्टाग्राम, फेसबुक या किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई भी हथियार लहराकर, फायरिंग दिखाकर दहशत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन लगाम” के तहत न केवल मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, बल्कि पथभृष्ट युवाओं की काउंसलिंग भी की जा रही है ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। पलवल पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के चक्कर में अपना भविष्य खराब न करें। हथियारों का प्रदर्शन करना, आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करना गंभीर अपराध है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें।
उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के चक्कर में अपना भविष्य खराब न करें। हथियारों का प्रदर्शन करना, आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करना गंभीर अपराध है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें।
BB News 24 www.bbnews24.live