वांसवा गांव में बंदरों का आतंक, बच्चों को काट खाया

वांसवा गांव में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है। गांव में अनेकों बच्चों को काट खाने के मामले प्रकाश में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वांसवा गांव निवािसयों आशीष, निक्की, हेतराम, नारायण यदुवंशी ने बताया कि गांव में दिन प्रतिदिन बंदरों की संख्या बड़ती जा रही है। बंदरों के द्वारा पहले खाने,पीने के सामानों को छीन लिया जाता था। इनका आतंक इतना बड़ गया है कि यह घरो के अंदर घुस कर र्फि ज मेँ रखे हुए सामान को निकाल कर ले जाते हैं। इसके अलावा ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमेन लक्ष्य(ढ़ाई साल) सहित कई मासूम बच्चों को काट खाने की घटनाएं सामने आईं हैं। जिस कारण से ग्रामीणों में दिन प्रतिदिन दहशत का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। नागरिकों ने सरपंच व प्रशासन से इन बंदरों को पकडऩे के अभियान को चलाने की मांग की है,ताकि ग्रामीणों को इन बंदरों के आतंक से निजात मिल सके।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *