पलवल जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला नागरिकों को दिलाई जाएगी जाम से मुक्ति: मनीषा शर्मा

 

पलवल जिले में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने का कार्य किया जाएगा, उक्त चिवार डीएमसी मनीषा शर्मा ने व्यक्त किए। मनीषा शर्मा ने कहा कि नगरपरिषद पलवल, होडल व नगरपालिका हथीन के कर्मचारियों के द्वारा शीघ्र ही व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नगरपरिष्द की जमीन पर रंहड़ीयों, तख्तों व दुकनों तथा मकानों के आगे किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों के बाहर सामान नहंीं लगाएं व अपनी दुकानों के आगे रेहडिय़ों, तख्तों को लगवा कर उनसे किराया वसूल नहंी करें। इन अवैध कब्जों को हटवाने के साथ ही नगरपरिषद की जमीन में रेहड़ी व तख्तों को लगवा कर किराया वसूल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा जिन दुकानदारों के द्वारा अवैध कब्जे दुबारा किए जाएंगे उनके खिलाफ  नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also

वांसवा गांव में बंदरों का आतंक, बच्चों को काट खाया

वांसवा गांव में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है। गांव में अनेकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *