विशाल रक्तदान,नेत्र जांच,स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शुगर मिल के ड़ायरेक्टर देवीचरण मंगला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 19 मई को  गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा मुस्कान गार्डन पलवल में एक विशाल रक्तदान शिविर, नेत्र जाँच शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह जानाकरी उनके पुत्र आशीष मंगला ने दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में  मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद , प्रेम आई केयर , आयुष्मान हस्पताल,अपना ब्लड बैंक सभी संस्थानों के अनुभवी ब कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवा  नि:शुल्क दी जायेगी ।नेत्रों की जाँच, स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न रोगों की जाँच की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या मेंं इस श्ाििवर में भाग ले कर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Check Also

नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद- कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *