BB News 24

सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाकर मजबूत करें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता : गौरव गौतम

भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पलवल में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री ने बतौर मुख्य …

Read More »

गीतांजलि मिस फ्रेशर और तरुण बने मिस्टर फ्रेशर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज के बी.एमएलएस. एवं एम.एमएलएस. के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बी.एमएलएस. प्रोग्राम की छात्रा गीतांजलि को मिस फ्रेशर तथा तरुण को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। विद्यार्थियों ने संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। स्किल फैकल्टी ऑफ़ मेडिकल एंड अलाइड हेल्थ साइंसेज के डीन प्रोफेसर सुनील कुमार …

Read More »

महाविद्यालय में हुआ पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में शनिवार को एस एम एम अलुमनाई एसोशिएशन द्वारा पूर्व छात्रा मिलन समारोह  का  आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं को पुनः एक मंच पर एकत्रित करना, उनकी पुरानी यादों को ताजा करना तथा महाविद्यालय के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाना था।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल …

Read More »

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इस उपलक्ष में हरियाणा सरकार हरियाणा गठन का हीरक जयंती समारोह मना रही है। इन …

Read More »

निपुण हरियाणा के तहत प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

  राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बामनी खेड़ा में खंड होडल के राजकीय विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी मीनाक्षी आचार्य, एवीआरसी महेश गौड , कुसुम लता पालीवाल, …

Read More »

एमवीएन यूनिवर्सिटी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

  एमवीएन यूनिवर्सिटी में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के चेयरपर्सन एवं प्रिंसिपल, सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षाविद् तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ शिक्षा, …

Read More »

शुगर मिल चालू नहीं होने पर 30 अक्टूबर से किसान देंगे धरना

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 19 अक्टूबर को किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल और गन्ना उत्पादक किसानों ने पुनः उपायुक्त पलवल से मिलकर मिल को 25 अक्टूबर को शुगर मिल चलाने की मांग दोहराई जिस पर उपायुक्त पलवल ने उसी दिन शुगर मिल का …

Read More »

पलवल बस अड्डे को नजरअंदाज कर निकल रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

पलवल में हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगरा से गुरुग्राम और रेवाड़ी की ओर आने जाने वाली बसें पलवल बस अड्डे में प्रवेश करने के बजाय आगरा चौक से ही सोहना रोड की तरफ निकल जाती हैं। इसके कारण बस अड्डे पर खड़े यात्रियों को घंटों बसों …

Read More »

सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलकर जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण लिए प्रतिबद्ध : गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित वार्ड नंबर 27 में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा का बतौर मुख्य अतिथि अनावरण किया। इस …

Read More »

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद व तैयार-दीप्ति गर्ग

जिले में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक व अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पलवल पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशानुसार पुलिस लाइन पलवल के परेड ग्राउंड में एक विशेष दंगा निरोधक मॉक ड्रिल एवं बलवा नियंत्रण अभ्यास का …

Read More »