बड़ी खबर

पलवल के अनुबंधित अध्यापकों ने मंत्री व विधायकों को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा के अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाने की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ-41 के जिला प्रधान उदयराम शास्त्री एवं सर्वकर्मचारी संघ के नेताओं ने  पलवल जिले के मंत्री एवं विधायकों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यापकों ने नियमितीकरण से संबंधित न्यायालय के आदेश प्रस्तुत करते हुए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का आग्रह …

Read More »

जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, पलवल की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज,  पलवल की एनएसएस इकाई द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धौलागढ़, पलवल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना था। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा का संदेश दिया।शिविर के प्रथम सत्र …

Read More »

पलवल में दीपावली पर राजस्व को चूना लगाने का खेल! नंबर दो में आ रहा ड्राई फ्रू ट और खाद्य सामान

दीपावली के त्योहार पर पलवल में ट्रांसपोर्टरों के द्वारा ड्राई फ्रू ट और अन्य खाद्य पदार्थों की भारी आवक के बीच कथित तौर पर नंबर दो में माल मंगवा कर सरकारी राजस्व को चूना लगाने का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि कुछ ट्रांसपोर्टरों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सामान मंगवाया जा रहा है और …

Read More »

पलवल के पत्रकारों को मिली 5 लाख रुपए की निःशुल्क बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की ओर से पलवल स्थित  बेकेट्स में पत्रकारों के हितों को समर्पित एक गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रेस पहचान पत्र, 5 लाख रुपए की निःशुल्क बीमा पॉलिसी एवं वाहन पास वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम उपस्थित  थे व अध्यक्षता इंदु …

Read More »

महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सत्य, सद्भावना और मर्यादा के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल  स्कूल में आयोजित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि  को नमन करते हुए उनके जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज को …

Read More »

राजकीय महाविद्यालय होडल में वाइआरसी और रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय होडल में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस  और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी  मीनू रानी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पलवल से आए रेड रिबन क्लब के विशेषज्ञ  उमेद …

Read More »

नेत्रदान करके अमर हो गए वेद प्रकाश मंगला:कृष्ण पाल गुर्जर

हरियाणा भाजपा उप प्रधान व पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिता वेद प्रकाश मंगला ने नेतदान करके समाज को एक दिन का संदेश देते हुए वह अमर हो गए उक्त विचार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पलवल में आयोजित वेद प्रकाश मंगला की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए ।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वेद प्रकाश मंगला की तरह …

Read More »

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से मिली राहत

गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण पलवल अनाज मंडी में हुए जलभराव की समस्या पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों और आढ़तियों को बड़ी राहत प्रदान की है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार किए गए व्यापक प्रबंधों के फलस्वरूप अनाज मंडी परिसर में जमा पानी की शत-प्रतिशत निकासी सुनिश्चित कर दी गई है।उपायुक्त डा. …

Read More »

बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले अब तक 875 किए चालान

पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पूरे राज्य में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट  नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पलवल में पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों …

Read More »

किसानों के धान की सुरक्षा नहीं होने के कारण किसानों को हुआ नुकसान : करण दलाल

पलवल में बीते दिन हुई अचानक और अत्यधिक बारिश तथा तेज हवाओं के कारण धान, बाजरा, मक्का आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलों के साथ-साथ अनाज मंडियों में खुले में रखी फसल भी भीग गई है। जिससे किसान बहुत परेशान है। उक्त बात आज पलवल से कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने प्रेस …

Read More »